भसियागढ़
भारत वैसे तो पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से संपन्न है और भारत का एक राज्य मध्यप्रदेश अपने वन क्षेत्र के कारण अपने अंदर अद्भुत अतुलनीय प्राकृतिक शोभा समेटे हुए है। मध्यप्रदेश के दक्षिण पूर्वी भाग में एक जिला बालाघाट है यह अपनी वन संपदा के कारण प्रदेश में खास स्थान रखता है ।बालाघाट से लगभग 50 किलोमीटर दूर एक तहसील है ,नाम है कटंगी। इस तहसील के अधिकांश लोग अपनी जीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। कटंगी से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक गांव है बिसापुर । पहाड़ों की तराई में बसा ये गांव वन संपदा और जल संपदा दोनों से परिपूर्ण हैं। इसी गांव में दो पहाड़ों के बीच एक शिव मंदिर है। गांव को पार करते हुए जब हम मंदिर की तरफ बढ़ते हैं तब गांव के अंतिम छोर में रहने वाले लोग और उनके घरों से परिचित होते हैं। भारत की खास बात है कि इसके हर कोनों में अलग अलग तरीके से बनने वाले घर होते हैं। यहां घर की छत खपरैल की है, परंतु यहां के लोग अपने जीवन में खुश हैं। रास्ते में जाते समय आपको बच्चे टायर के साथ खेलते हुए दिख सकते हैं। आगे बढ़ने पर मंदिर के रास्ते पर चलते हुए सड़क किनारे हम उन पेड़ों से भी परिचित ह...